लखनऊ। आईपीएल 2025 का 32वां मैच आज खेला जाना है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मैदान की पिच […]
लखनऊ। आईपीएल 2025 का 32वां मैच आज खेला जाना है। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान परंपरागत तौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मैदान की पिच हाई स्कोरिंग मुकाबले वाली है।
इस मैदान में आउटफील्ड काफी तेज रहती है। इसके अलावा दोनों तरफ की स्क्वॉयर बाउंड्रीज छोटी हैं। फ्लैट विकेट और छोटी बाउंड्रीज के चलते बल्लेबाज यहां रनों की बौछार करते हैं। गर्मी के मौसम में इन दिनों में दिल्ली में ओस पड़ने का अनुमान होता है। इसके चलते टॉस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। मौसम की रिपोर्ट की माने तो मैच की शुरुआत के दौरान दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
हालांकि मैच खत्म होते-होते मौसम में गिरावट आएगी। तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मैच के दौरान ह्यूमैडिटी का भी फैक्टर जरूरी होता। मैदान में 21 से 32 फीसदी तक ह्यूमैडिटी रहने की संभावना है। इसके अलावा आसमान साफ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं है। अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुआ था। यह आईपीएल 2025 का 29वां मैच था।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40 और नमन धीर ने 38 रनों अहम पारियां खेली थीं। इसकी बदौलत मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली टीम के करुण नायर की 89 रनों की शानदार पारी के बावजूद भी मैच हार गई थी। मुंबई इंडियंस ने यह मैच 12 रन से जीत लिया था।