Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबरे
  • आंबेडकर जयंती के दिन मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव

आंबेडकर जयंती के दिन मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव

लखनऊ। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती जुलूस में शामिल लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी को हंगामा हुआ। रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारेबाजी से दूसरे समुदाय में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में रैली को रोका। इससे नाराज होकर कुछ युवकों ने बाप-बेटे को पीट दिया। इससे दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। एक दर्जन से ज्यादा […]

Advertisement
Caste Conflict In Barari
  • April 15, 2025 11:24 am Asia/KolkataIST, Updated 23 hours ago

लखनऊ। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती जुलूस में शामिल लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी को हंगामा हुआ। रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारेबाजी से दूसरे समुदाय में आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में रैली को रोका। इससे नाराज होकर कुछ युवकों ने बाप-बेटे को पीट दिया। इससे दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई।

एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले। इस घटना में एक दर्जन लोगों घायल हो गए हैं। वहीं चार लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। इस झड़प में दो युवाओं के सिर में गहरी चोटे आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में फ्लैग मार्च कर स्थिति को काबू किया। साथ ही 12 लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डॉक्टर भीमराव आंडेबकर की जयंती पर गांव बरारी में बड़ा जुलूस का आयोजन किया गया।

कई गांव से रैली निकाली

इस जुलूस में शामिल होने के लिए कई गांवों से लोग रैली निकालते हुए आ रहे थे। सोमवार शाम साढ़े चार बजे छड़गांव में समाज के लोग रैली निकालकर बरारी गांव जा रहे थे। इसमें गांव मिर्जापुर के कुछ शरारती तत्व भी शामिल हो गए। स्वर्ण मोहल्ले में पहुंचते ही कुछ युवकों ने आपत्तिजनक नारेबाजी करना शुरू कर दिया। इसे सुनकर दूसरे समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने रैली को रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रैली वापस लौटकर एक पोखर के पास इकट्ठा हो गए।

लोगों ने पिता और बेटे की पीटा

इसी दौरान रणवीर सिंह और उनके बेटे श्रीकांत खेत की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी गांव के युवाओं से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने पिता-पुत्र को बुरी तरह से पीट दिया। किसी तरह जान बचाकर पिता-बेटा अपने मोहल्ले में पहुंचे। इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। पथराव की सूचना मिलने पर सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा भारी सुरक्षाबल के साथ मौके पर पहुंचे।


Advertisement