Friday, September 20, 2024

सूडान से सकुशल वापस आए UP के 70 यात्री, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, खाना खिलाकर घर भेजे गए

लखनऊ। सूडान में फंसे उत्तर प्रदेश के 70 यात्री सकुशल लौट आए हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का भव्य स्वागत हुआ। बुधवार रात यूपी के करीब 70 यात्री एयरपोर्ट पर उतरे हैं, जिन्हें नोएडा जिला प्रशासन ने फ्लाइट और छोटी गाड़ियों के माध्यम से घरों तक भिजवाया।

गाड़ी से भेजा जा रहा घर

गौतमबुद्धनगर जिले के ADM बलराम सिंह ने जानकारी दी है कि बुधवार रात 9 बजे करीब 360 यात्रियों को लेकर फ्लाइट जेद्दा एयरपोर्ट से दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर उतरी थी। इसमें यूपी के करीब 70 यात्री थे। इन सभी यात्रियों को यूपी भवन दिल्ली लाकर खाना खिलाया और इसके बाद इन्हें घर भेजा गया।

खाना खिलाकर पहुंचा रहे घर

वहीं आज भी एक विमान मुंबई पहुंचेगा। जिसमें यूपी के करीब 35 यात्री बैठे हुए हैं। शाम 6 बजे के करीब इन्हें मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। फिर वहां से खाना खिलाकर यूपी के विभिन्न जिलों में गाड़ी से भिजवाया जाएगा।

Latest news
Related news