Friday, September 20, 2024

जेल भेजा गया संजय शेरपुरिया, जानिए SBI को 350 करोड़ का चुना लगाने वाले ठग की कहानी

लखनऊ। बुधवार को यूपी एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीजेपी के बड़े नेताओं से अपनी रिश्तेदारी बताकर सीधे-साधे लोगों को ठगने वाले संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि संजय शेरपुरिया को यूपी एसटीएफ ने विभूतिखंड इलाके से पकड़ा है। इसके अलावा उसका एक साथी कासिफ भी नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

गौरव डालमिया से था संबंध

वहीं अब एसटीएफ ने फ्रॉड संजय शेरपुरिया को जेल भेज दिया है। संजय शेरपुरिया पर फ्रॉड के गंभीर आरोप लगाए गए है। बताया जा रहा है कि उसने ईडी की जांच मैनेज करने के लिए 11 करोड़ उठाए थे। उसे व्यापारी गौरव डालमिया ने 11 करोड़ रुपये दिया था। डालमिया के खिलाफ अभी ईडी की जांच चल रही है। जबकि शेरपुरिया भी 1 महीने से खुफिया विभाग के रडार पर था।

SBI को लगाया 350 करोड़ का चूना

मालूम हो कि शेरपुरिया का पूरा नाम संजय प्रकाश राय है। गाजीपुर के शेरपुर का रहने वाला ठग राजधानी दिल्ली में संजय शेरपुरिया के नाम से प्रसिद्ध है। दिल्ली में बंगला कब्जाने से लेकर बड़े नेताओं का नाम लेकर फ्रॉड के कई हैरान कर देने मामले को उसने अंजाम दिया है। कई बड़े और ताकतवर नेता के साथ शेरपुरिया की तस्वीरें है। वहीं STF को उसके व्हाट्सएप पर कुछ सनसनीखेज चैट भी मिली है। इसकी कंपनी ने SBI 350 करोड़ का चूना लगाया है।

खुद को बताता था पीएम मोदी का करीबी

बता दें कि संजय राय उर्फ संजय शेखपुरिया खुद को बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का करीबी बताता था। उसने लोगों को टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी की थी। लोगों को झांसे में लेने के लिए वो सबसे कहता था कि पीएम मोदी उसके बहुत करीबी है। वह बीजेपी के कई नेताओं के साथ मंच साझा कर चुका है। वर्ष 2022 में उसने बीजेपी से गाज़ीपुर से टिकट मांगा था, हालांकि पार्टी ने टिकट नहीं दिया था।

Latest news
Related news