Advertisement
  • होम
  • भोजपुरी सिनेमा
  • भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर रीलीज, फैन्स कर रहे फिल्म का इंतजार

भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर रीलीज, फैन्स कर रहे फिल्म का इंतजार

लखनऊ। इस साल रिलीज होने वाली शानदार भोजपुरी फिल्मों में से एक है फिल्म है ‘अठरंगी दुल्हनिया’। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में श्रुति राव नजर आ रही हैं । […]

Advertisement
Atrangi Dulhania Trailer
  • March 12, 2025 2:16 am IST, Updated 14 hours ago

लखनऊ। इस साल रिलीज होने वाली शानदार भोजपुरी फिल्मों में से एक है फिल्म है ‘अठरंगी दुल्हनिया’। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में श्रुति राव नजर आ रही हैं । फिल्म की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है।

मनमौजी लड़की की कहानी

इस फिल्म में एक मनमौजी लड़की की है, जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही है। इस लड़की यानी श्रुति राव से घरवाले उसे बेढ़ंग तरीके से परेशान हैं, क्योंकि उसकी शादी को लेकर घर में हर समय हंगामा मचा रहता है। असल में अपने हिसाब से जीने वाली ये लड़की लड़के वालों की कसौटी में पर खरी नहीं उतरती। एक तरफ लड़की के घरवाले उसकी शादी के लिए परेशान हैं और लड़का ढूंढ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उसकी लाइफ में एक लड़के की एंट्री होती है। इस लड़के को पहली नजर में देखते ही वो उसे अपना दिल दे बैठती हैं।

ये कलाकार फिल्म में शामिल

हालांकि, अपने मनपसंद लड़के से शादी करना इतना आसान कहां था। इस मनमौजी लड़के से शादी करने के रास्ते में बहुत सारी दिक्कते आती है। वो दिक्कते क्या-क्या होती है, इसके लिए तो आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म मनोज ओझा द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म नें श्रुति राव के अलावा मनोज टाइगर, आदित्य ओझा, मीनू शर्मा, प्रकाश जैश, भावना सिंह, शबनम खान, कविता राज, रिंकू यादव, माजिद बेबी, शकीला अब्दुल, आरती निगम और चाहत अंकुश जैसे कई कलाकार शामिल हैं।


Advertisement