लखनऊ। इस साल 14 मार्च 2025 को आसमान में ब्लड मून देखने को मिलेगा। ब्लड मून एक ऐसी रेयर घटना है, जो कई सालों में एक बार होती है। ब्लड मून का मतलब है- लाल रंग का चांद। यह ब्लड मून हमेशा पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान दिखाई देता है। वहीं, पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, […]
लखनऊ। इस साल 14 मार्च 2025 को आसमान में ब्लड मून देखने को मिलेगा। ब्लड मून एक ऐसी रेयर घटना है, जो कई सालों में एक बार होती है। ब्लड मून का मतलब है- लाल रंग का चांद। यह ब्लड मून हमेशा पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान दिखाई देता है। वहीं, पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है।
इसके कारण सूर्य की रोशनी से चांद काफी हद तक या पूर्ण रूप से छिप जाता है। इस साल होली पर 65 मिनट के लिए ब्लड मून दिखाई देगा। इस बार होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दौरान आसमान में ब्लड मून दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे से होगी। इसकी समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी। इसी बीच 14 मार्च को सुबह 11:29 मिनट से लेकर दोपहर 1:01 मिनट तक आसमान में ‘ब्लड मून’ दिखाई देगा। इस समय चंद्रमा 65 मिनट तक लाल रंग के दिखाई देंगे।
चंद्र ग्रहण के समय भारत में दिन होगा, जिस वजह से यहां ब्लड मून नहीं दिखाई देगा। हालांकि कई न्यूज चैनल इस घटना का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जहां से आप इस खूबसूरत ब्लड मून को देख सकते हैं। ब्लड मून उस स्थिति को कहते हैं, जब चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग सफेद नहीं बल्कि लाल होता है। आमतौर पर ये तब होता है जब पृथ्वी की परछाई सूर्य की रोशनी को रोक देती है, लेकिन वातावरण में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों की वजह से लाल रंग की किरणें चांद तक पहुंच जाती हैं। इस वजह से चंद्रमा गहरे लाल रंग का नजर आता है। इस लाल रंग की वजह से ही इसे ब्लड मून कहा जाता है।
मार्च में लगने जा रहा ये ब्लड मून यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अधिकांश अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया के शहरों में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के लोगों को इस देखने का मौका नहीं मिलेगा।