Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • संभल में मिला बड़ा संकेत, जल्द अवतार लेंगे कल्कि महाराज

संभल में मिला बड़ा संकेत, जल्द अवतार लेंगे कल्कि महाराज

लखनऊ। यूपी के संभल जिले में कलयुग के राजा कल्कि अवतार का जिक्र होता है। कलयुग के राजा कल्कि संभल में ही अपना अवतार लेंगे। राजा कल्कि विष्णु के दसवें अवतार होंगे। ये बात स्कंदपुराण के सम्भालमहत्म से लेकर अलग-अलग वेद और पुराणों में उल्लेखित है। भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं। जिनमें मछली, […]

Advertisement
Kalki Maharaj
  • March 10, 2025 7:15 am IST, Updated 2 days ago

लखनऊ। यूपी के संभल जिले में कलयुग के राजा कल्कि अवतार का जिक्र होता है। कलयुग के राजा कल्कि संभल में ही अपना अवतार लेंगे। राजा कल्कि विष्णु के दसवें अवतार होंगे। ये बात स्कंदपुराण के सम्भालमहत्म से लेकर अलग-अलग वेद और पुराणों में उल्लेखित है। भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं। जिनमें मछली, वराह और कछुए के अवतार शामिल हैं।

संभल में खुदाई के दौरान मिला आलू

भगवान विष्णु इन सभी अवतारों को धारण करते हैं। अब संभल में आलू खुदाई के दौरान भगवान विष्णु से संबंधित आकृति का आलू मिला है। साथ ही संभल में 12 आकृतियों के होने का दावा किया गया है। संभल में खुदाई के दौरान मिले आलू को तुलसी मानस मंदिर में रखा गया है। यहां इसकी पूजा-अर्चना की जा रही है। इस बीच मंदिर के पुजारी का कहना है कि वंशगोपाल तीर्थ के पास कैमा गांव में ये खुदाई के दौरान यह आलू निकला है। इस आलू में भगवान के कछुए, शेषनाग, मछली और बारह अवतार की आकृति दिखाई देती है।

जमीन के अंदर हो रही प्रभु लीला

पुजारी जी कहते है कि भगवान के अवतार से पहले ये जमीन के अंदर से प्रभु लीला कर रहे हैं। लोग आ रहे हैं और आलू की विधि-विधान से पूजा कर रहे हैं। लोगों के लिए ये आलू आज आस्था का प्रतीक बन गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के संभल जिले की एक अदालत ने 24 नवंबर को हई हिंसा में शामिल 16 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर गई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी साझा की है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 104 याचिकाओं को खारिज किया जा चुका है। बाकी बची याचिकाओं पर अगली तारीख पर सुनवाई होनी है।

अब तक 104 जमानत याचिका खारिज

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश सैनी ने जमानत याचिकाओं के खारिज होने की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि “संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में 16 आरोपियों की जमानत याचिकाएं गूरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निर्भय नारायण राय की अदालत में खारिज कर दी गई।” उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बुधवार को 10 याचिकाओं को रद्द कर दिया गया। कुल मिलाकर अब तक 104 जमानत याचिकाएं खारिज की जा चुकी है।


Advertisement