Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • योगी सरकार के बजट को शिवपाल ने बताया बड़े घोटाले की पटकथा

योगी सरकार के बजट को शिवपाल ने बताया बड़े घोटाले की पटकथा

लखनऊ। यूपी सरकार ने विधानसभा में अपना 9 वां बजट पेश किया। यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर फोकस किया है। नलकूपों के लिए 1300 करोड़ […]

Advertisement
Shivpal Yadav
  • February 20, 2025 7:56 am IST, Updated 2 days ago

लखनऊ। यूपी सरकार ने विधानसभा में अपना 9 वां बजट पेश किया। यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को यूपी विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस बजट में अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर फोकस किया है।

नलकूपों के लिए 1300 करोड़ की सुविधा

सुरेश खन्ना ने कहा कि महाराजगंज में रोहिन नदी बैराज पूरा होने पर 4.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई हो पाएगी। इससे 6.77 लाख किसानों को मुनाफा होगा। यूपी में 6600 सरकारी नलकूपों को संवारा जाएगा। नए 2100 सरकारी नलकूप बनाए जाएंगे। डार्क जोन में 569 फेल सरकारी नलकूप को रीबोर कराया जाएगा। नहरों और सरकारी नलकूपों से किसानों को फ्री पानी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 1300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इन पर्यटनों का होगा विकास

वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में साल 2024 में जनवरी से दिसंबर तक टोटल 65 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यूपी में आए। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 14 लाख रही। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित किए है। अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 150 करोड़ रुपए, मथुरा में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 125 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं नेमिषारण्य में पर्यटन सुविधाओं के लिए 100 करोड़ रुपए मिलेंगे।

जमीन खरीद के लिए 100 करोड़ का इतंजाम

प्रदेश के प्रमुख हाईवे पर पर्यटकों की सुविधाओं के लिए 100 करोड़ रुपए का इंतजाम किया जाएगा। चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की जाएगी। बजट में श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर मथुरा-वृंदावन कॉरिडोर के लिए जमीन खरीद के लिए 100 करोड़ रुपए और निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी मन्दिर, मां काली खोह मंदिर और मां अष्टभुजा मन्दिर की परिक्रमा पथ को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपए और वृहद निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

जनता के हित में बेहतर बजट लाएंगे

यूपी बजट पर सपा नेता शिवपाल यादव का एक बयान सामने आया है। शिवपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि ‘यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरत का बजट बनाएं। हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लाएंगे।’


Advertisement