Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • संगम में स्नान को लेकर उमड़ा जनसैलाब, 40 से ज्यादा वीवीआई आएंगे महाकुंभ

संगम में स्नान को लेकर उमड़ा जनसैलाब, 40 से ज्यादा वीवीआई आएंगे महाकुंभ

लखनऊ। महाकुंभ का आज 39वां दिन है। मेला खत्म होने में 6 दिन और बचे हैं। सुबह 8 बजे तक 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 57.08 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। गुरुवार को भी महाकुंभ में भीड़ है। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए सुबह से […]

Advertisement
Maha Kumbh
  • February 20, 2025 6:19 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

लखनऊ। महाकुंभ का आज 39वां दिन है। मेला खत्म होने में 6 दिन और बचे हैं। सुबह 8 बजे तक 33.25 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 57.08 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। गुरुवार को भी महाकुंभ में भीड़ है। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए सुबह से पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है।

8 ट्रेनों को किया कैंसिल

आज भारत समेत अन्य देशों के 40 से ज्यादा VVIP संगम स्नान के लिए महाकुंभ पहुंचेंगे। पूरे स्नान पर्व के दौरान यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में VVIP पवित्र स्नान के लिए मेले में आ रहे हैं। गुरुवार सुबह से भी संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। भीड़ के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनों को 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया हैं। 4 ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

केंद्रीय मंत्री का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बयान

प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार से महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ सकता है, क्योंकि यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला की समाप्ति हो जाएगी। महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकुंभ को व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं कि महाकुंभ में इससे उत्तम व्यवस्था हो ही नहीं सकती है। साफ-सफाई है, 60 करोड़ लोग आ गए हैं। मोदी-योगी का राज है, कहीं कुछ दिक्कत नहीं है।

ये वीवीआई पहुंचेंगे महाकुंभ

बिहार के मंत्री मदन सहनी, एमपी के मंत्री नागर सिंह चौहान, एमपी के सांसद अनिता सिंह चौहान, बिहार के कैबिनेट मंत्री नीतीश मिश्रा, हिमाचल प्रदेश के गर्वनर जानकी शुक्ला, नेपाल कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा, एमपी के मंत्री सम्पतिया उड़के, बिहार के मंत्रिपरिषद् के सदस्य डॉ.प्रेम कुमार, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, आईएफएस डॉ.प्रदीप सिंह, मॉरीशस के मंत्री महेंद्र गुगा प्रसाद, वर्क्स एंड ट्रांसपोर्ट के मंत्री रोहन सिनानन आदि कई मंत्री संगम में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

Tags

Maha Kumbh

Advertisement