लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर के निर्माण से 15 लाख की लोगों को फायदा मिलेगा। शहर के लोगों को अब जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही लोग अपने गंतव्य तक आसानी से और जल्दी पहुंच सकते हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। फ्लाईओवर के निर्माण […]
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाईओवर के निर्माण से 15 लाख की लोगों को फायदा मिलेगा। शहर के लोगों को अब जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही लोग अपने गंतव्य तक आसानी से और जल्दी पहुंच सकते हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे।
मुंशी फ्लाईओवर पुलिया को 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 1800 मीटर है। ये चार लेने वाला फ्लाईओवर है। इंदिरा नगर, मुंशीपुलिया, गोमतीनगर, मानस एन्क्लेव के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं खुर्रम नगर फ्लाईओवर को 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसकी लंबाई की बात करें तो यह 2.7 मीटर लंबा है। खुर्रम फ्लाईओवर के निर्माण से विकास नगर, आईएस रोड, कल्याणपुर, अलीगंज जैसे इलाकों को जाम से निजाम मिलेगा।
इस दौरान लोगों ने कहा कि आधी अधूरी तैयारियों के साथ अधिकारी लोकार्पण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं लोकार्पण कार्यक्रम स्थल के सामने ही सड़क बदहाल की स्थिति में है। कई जगहों पर दीवारों में दरारें पड़ी हुई हैं। प्लास्टर भी उखाड़ने लगा है। खुर्रम नगर फ्लाईओवर के खुलने से सबसे ज्यादा फायदा अलीगंज, जानकीपुरम, गोमतीनगर, इंदिरानगर और सीतापुर रोड के यात्रियों को होगा। इस फ्लाईओवर से होकर लगभग 5 लाख लोग रोजाना गुजरते हैं, जो बिना किसी सड़क जाम के अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचते हैं।