Advertisement
  • होम
  • बड़ी खबरे
  • कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे हुआ महामंडलेश्वर पर हमला, हमलावरों ने चाकू से किए कई वार

कड़ी सुरक्षा के बीच कैसे हुआ महामंडलेश्वर पर हमला, हमलावरों ने चाकू से किए कई वार

लखनऊ। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रुकवाई और उन पर हमला कर दिया। जैसे ही महामंडलेश्वर हमलावरों को आशीर्वाद देने के लिए कार से उतरी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। […]

Advertisement
Kalyani Nand Giri
  • February 14, 2025 6:36 am IST, Updated 1 week ago

लखनऊ। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर जानलेवा हमला हुआ है। गुरुवार रात 5-6 हमलावरों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रुकवाई और उन पर हमला कर दिया। जैसे ही महामंडलेश्वर हमलावरों को आशीर्वाद देने के लिए कार से उतरी हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

3 शिष्या को भी चाकू मार दिया

बचाने पर आईं 3 शिष्या को भी चाकू मारा गया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे। चारों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हमला उस समय हुआ, जब महामंडलेश्वर कार से अपने शिविर की ओर जा रही थीं। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। महामंडलेश्वर वैष्णवी नंद गिरि ने बताया कि जब मैं अपने शिविर जा रही थी। रात 10 बजे सेक्टर-16 के पास पहुंचती थी, तभी 5-6 लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रुकवाई।

बीच-बचाव करने लिए शिष्या पहुंची

मैं जैसे ही कार से उतरी बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहीं 3 शिष्याओं पर भी हमला कर दिया। मार-पीट करने के बाद हमलावरों ने गहने भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने हमें अस्पताल में भर्ती कराया। महामंडलेश्वर पर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही भारी संख्या में किन्नर अखाड़े की शिष्याएं अस्पताल पहुंच गईं। शिष्याओं ने हमले के खिलाफ विरोध जताया है। सेंट्रल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. मनोज कौशिक ने बताया कि कल्याणी नंद गिरी समेत 4 लोगों को भर्ती कराया गया है।

हिमांगी सखी गंभीर रुप से घायल

घायलों को मामूली चोटें आई हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। DIG वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट ग ईहै। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी है। 8 फरवरी को परी अखाड़े की जगदगुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल है।


Advertisement