Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया पवित्र स्नान, अक्षयवट और हनुमान मंदिर के किए दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में किया पवित्र स्नान, अक्षयवट और हनुमान मंदिर के किए दर्शन

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ मेले में पहुंची है। उन्होंने महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में 3 डुबकी लगाई है। डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प चढ़ाए। इसके बाद गंगा की विधि-विधान से पूजा की। संगम स्नान करने के बाद वह अक्षयवट और लेटे […]

Advertisement
President Draupadi Murmu
  • February 10, 2025 6:52 am IST, Updated 2 weeks ago

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ मेले में पहुंची है। उन्होंने महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में 3 डुबकी लगाई है। डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प चढ़ाए। इसके बाद गंगा की विधि-विधान से पूजा की। संगम स्नान करने के बाद वह अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई।

स्वागत के लिए पहुंचे सीएम योगी

राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहें। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरा था। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अरैल घाट पहुंचीं। अरैल घाट से नाव के जरिए संगम पहुंचीं और डुबकी लगाई। राष्ट्रपति शाम चार बजे तक प्रयागराज तक प्रयागराज में ही मौजूद रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है।

29वें दिन लोगों की जबरदस्त भीड़

इससे पहले, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई थी। महाकुंभ का आज 29वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 43.57 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई हैं। आज सुबह 10 बजे तक 63 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। साथ ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। प्रयागराज शहर में 29वें दिन भी जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते हुए अरैल घाट से संगम तक बोट की सेवा को बंद कर दिया गया है।

क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू

इसके अतिरिक्त संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है। ​महाकुंभ में सन ऑफ सरदार-।। फेम एक्ट्रेस रोशनी वालिया पहुंचीं। उन्होंने सेक्टर-16 स्थित किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सिने स्टार स्वीटी वालिया भी थीं। राष्ट्रपति के महाकुंभ दौरे को देखते हुए संगम पर लेटे हनुमान मंदिर के पास दुकानों को बंद कराया जा रहा है। ताकि, वहां भीड़ एकत्रित न हो।

चोर को पकड़ने के लिए टीम का गठन

प्रयागराज शहर में भी हर तरफ महाजाम की स्थिति है। बेंगलुरु से 17 लोगों के साथ संगम स्नान के लिए श्रद्धालु ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। महाकुंभ मेले में मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। 13 जनवरी से अब तक 2700 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी होने की घटना हो चुकी है। पुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा चोरी के फोन बरामद किए हैं। गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है।

Tags

Maha Kumbh

Advertisement