Friday, September 20, 2024

UP Board Result : 12वीं में 75.52 फीसदी बच्चें पास, महोबा के शुभ छापरा बने स्टेट टॉपर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज 10वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं और 12 वीं का एग्जाम दिया था,वो यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि 100 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब बोर्ड ने 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर दिया है। दोपहर डेढ़ बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने रिजल्ट जारी किया। 12 वीं में महोबा के शुभ छापरा स्टेट टॉपर बने हैं। उन्होंने 97.80 फीसदी अंक प्राप्त किया है।

12वीं के टॉपर

  • शुभ छापरा- 97.80
  • सौरभ गंगवार-97.20
  • अनामिका- 97.20
  • प्रियांशु-97
  • खुशी-97
  • सुप्रिया-97
Latest news
Related news