Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Board Result 2023: इंतज़ार की घड़ी खत्म! कल जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2023: इंतज़ार की घड़ी खत्म! कल जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद ने आधिकारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कल 01 बजकर 30 मिनट पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड सचिव द्वारा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के […]

Advertisement
  • April 24, 2023 11:55 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 25 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद ने आधिकारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि कल 01 बजकर 30 मिनट पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड सचिव द्वारा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा मार्कशीट चेक करने का लिंक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर लाइव हो जाएगा। स्‍टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

खत्म हुआ इंतज़ार

आपको बता दें कि 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियां चेक करने के लिए 1.43 लाख परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। बोर्ड ने इस बार तय समय-सीमा से पहले ही कॉपी चेक करने का काम पूरा कर लिया है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 58.67 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र एवं 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र व 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 6 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है।


Advertisement