Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • Nikay Chunav: बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात माफिया सुनील राठी की पत्नी, लगाया बड़ा आरोप

Nikay Chunav: बागपत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची कुख्यात माफिया सुनील राठी की पत्नी, लगाया बड़ा आरोप

लखनऊ। प्रदेश के कुख्यात माफियाओं में शामिल सुनील राठी की पत्नी दीपाली शनिवार को टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंची। हालांकि वो नामांकन दाखिल किए बिना ही वापस लौट गई। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। जानिए क्या हुआ था दरअसल उत्तर प्रदेश के बागपत में कुख्यात […]

Advertisement
  • April 22, 2023 12:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रदेश के कुख्यात माफियाओं में शामिल सुनील राठी की पत्नी दीपाली शनिवार को टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंची। हालांकि वो नामांकन दाखिल किए बिना ही वापस लौट गई। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए।

जानिए क्या हुआ था

दरअसल उत्तर प्रदेश के बागपत में कुख्यात माफिया सुनील राठी की पत्नी टीकरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन करने पहुंची हुई थी। इसी दौरान पीठासीन अधिकारी कक्ष से उठकर चले गए। जिस पर दीपाली के अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि उनके आने की खबर सुनकर पीठासीन अधिकारी जानबूझकर वहां से चले गए। दीपाली का नामांकन नहीं हो सका और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

दीपाली ने लगाया आरोप

सुनील राठी की पत्नी दिपाली ने आरोप लगाया है कि वो तकरीबन दो घंटे तक वहां इंतज़ार की लेकिन पीठसीन अधिकारी नहीं आए, जिस वजह से उन्हें बिना नामांकन के लौटना पड़ा। बता दें कि सुनील राठी का नाम प्रदेश के कुख्यात माफियाओं की सूची में शामिल है।


Advertisement