Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: टीवी के श्री राम ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की अहम भूमिका

यूपी: टीवी के श्री राम ने किए रामलला के दर्शन, बोले- मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की अहम भूमिका

लखनऊ। टीवी के राम अरुण गोविल ने आज रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ परिजन भी मौजूद थे। शनिवार को रामलला के दरबार पहुंचे अरुण गोविल राम के दर्शन करके भावुक हो गए। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण स्थल पर भी माथा टेका। पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि […]

Advertisement
  • April 22, 2023 11:22 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। टीवी के राम अरुण गोविल ने आज रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ परिजन भी मौजूद थे। शनिवार को रामलला के दरबार पहुंचे अरुण गोविल राम के दर्शन करके भावुक हो गए। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण स्थल पर भी माथा टेका। पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के निर्माण में रामायण सीरियल का भी अहम योगदान है।

पीएम मोदी की तारीफ

अरुण गोविल ने आगे कहा कि सीरियल के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया। यहीं मंदिर आंदोलन का आधार बना। रामायण का हरेक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म करने के लिए वे अयोध्या पहुंचे हुए हैं। फिल्म का नाम 695 है और इसमें वो सन्यासी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने अयोध्या के विकास के लिए पीएम मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।


Advertisement