Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, अब इतने बजे तक खुला रहेगा विद्यालय

यूपी: स्कूलों के समय में किया गया बदलाव, अब इतने बजे तक खुला रहेगा विद्यालय

लखनऊ। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लखनऊ के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 1-8 तक के स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक चलेंगे। जबकि कक्षा 9-12 तक के स्कूलों का समय 7.30 से 1.30 तक रहेगा। कई जिलों में […]

Advertisement
  • April 19, 2023 12:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। बढ़ती गर्मी को देखते हुए लखनऊ के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कक्षा 1-8 तक के स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 तक चलेंगे। जबकि कक्षा 9-12 तक के स्कूलों का समय 7.30 से 1.30 तक रहेगा।

कई जिलों में बदले समय

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वाराणसी , गोरखपुर , आगरा , कानपुर समेत अन्य जिलों के स्कूलों का टाइम भी बदल दिया गया है। बता दें कि इस समय दिन का तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर रहता है। बढ़ती गर्मी ने लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर दी है। तेज गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। अब कई जिलों के प्रशासन ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है।


Advertisement