Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Breaking News: चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, कई घायल

Breaking News: चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, कई घायल

लखनऊ। चित्रकूट के रायपुरा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया है। जहां बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ट्रक से हुई टक्कर प्रयागराज से आ रही महिंद्र बोलेरो में एमपी […]

Advertisement
Road accident
  • December 6, 2024 4:22 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। चित्रकूट के रायपुरा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर एक भीषण हादसा हो गया है। जहां बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रक से हुई टक्कर

प्रयागराज से आ रही महिंद्र बोलेरो में एमपी के छतरपरु जिले के 11 लोग सवाल थे। तेज रफ्तार में आ रही ट्रक और बोलरों की आपस में टक्कर हो गई। जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने एंबुलेस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि यह घटना सुबह के 5.30 बजे हुई। जब ड्राइवर को नींद की झपकी आ रही थी। लोग परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चित्रकूट के एसपी अरुण सिंह ने बताया कि घटना में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान में जमुना अहिरवार, उनकी पत्नी फूला, बेटा आकाश शामिल थे। वहीं घायलों में राजा, राज, नन्हे, हरिराम, मोहन और रामू के रुप में हुई। हादसे का शिकार हुए मंगना, रामस्वरुप और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। यह परिवार हाल में किसी अपने का अंतिम संस्कार कर वापिस अपने घर एमपी लौट रहा था। यह हादसा ड्राइवर की नींद लगने की वजह से हुआ है। मृतकों के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है।


Advertisement