लखनऊ। भाजपा कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद और कटेहरी सीट पर आगे चल रही है। वहीं करहल और सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। मीरापुर सीट पर आरएलडी के उम्मदीवार नंबर 1 पर है। सीसामऊ सीट पर सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी 10,516 वोटों से आगे हैं। वहीं उन्हें कुल 12,527 मत की प्राप्ति हुई हैं। […]
लखनऊ। भाजपा कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद और कटेहरी सीट पर आगे चल रही है। वहीं करहल और सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आगे हैं। मीरापुर सीट पर आरएलडी के उम्मदीवार नंबर 1 पर है। सीसामऊ सीट पर सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी 10,516 वोटों से आगे हैं। वहीं उन्हें कुल 12,527 मत की प्राप्ति हुई हैं।
वहीं बीजेपी के कैंडिडेट सुरेश अवस्थी को 11011 वोट प्राप्त हुए हैं। गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा 8836 वोटों से आगे हैं। उन्हें 10,112 वोट मिल हैं। सपा के कैंडिडेट सिंहराज जाटव दूसरे नंबर पर हैं। कुंदरकी सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह लगभग 3400 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। वहीं सपा के विधायक हाजी रिजवान को केवल 383 मतों की प्राप्ति हुई हैं। करहल सीट से सपा के उम्मीदवार आगे हैं। तेज प्रताप यादव 5670 मतों से लीड बनाए हुए हैं। वहीं बीजेपी पार्टी के अनुजेश प्रताप सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
इस सीट से चंद्रशेखर आजाद की पार्टी सपा से चुनाव लड़ रही हैं। चंद्रशेखर आजाद पार्टी के उम्मीदवार को 111 वोट ही प्राप्त हुए हैं। अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी के उम्मीदवार धर्मराज निषाद को पहले चरण की मतगणना के बाद 3471 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा के कैंडिडेट शोभावती वर्मा को 3061 वोटों की प्राप्ति हुई हैं। मझवां सीट पर 2 चरणों की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य 2333 मतों से आगे चल रही है। बीजेपी के उम्मीदवार को 5889 और सपा के उम्मीदवार को 35566 मत मिल हैं।
फूलपुर सीट से सपा उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी पहले राउंड की काउंटिंग में 352 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट दूसरे राउंड की गिनती खत्म हो चुकी है। यहां बीजेपी को 3705 और सपा उम्मीदवार को 1940 वोट मिले हैं। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर शुरुआती रुझानों में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। प्रयागराज की फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी आगे चल रहे हैं।