Friday, October 18, 2024

बहराइच हिंसा पर गिरिराज सिंह ने इन लोगों को बताया जिम्मेदार

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज मंगलवार को वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। बहराइच घटना के लिए विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि इस दंगे के लिए कांग्रेस, सपा और टुकड़े-टुकड़े गैंग जिम्मेदार है।

गिरिराज सिंह ने आगे क्या-क्या कहा?

इस दौरान गिरिराज सिंह ने खाद्य शुद्धता को लेकर लाए जा रहे नए अध्यादेश के लिए योगी सरकार को धन्यवाद दिया। देश की हर राज्य सरकार को खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए।

-विपक्षी दल जब यात्रा निकालते हैं तो पेट में दर्द नहीं होता है, लेकिन हम बिहार में जनता को जगाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं तो पेट में दर्द हो रहा है. हम तो यही कहेंगे, बांटोगे तो बंटोगे।

उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए यह मामला चुनाव पर आधारित होगा, हमारे लिए यह आत्मरक्षा और आत्मसम्मान से जुड़ा मामला है.

  • गिरिराज सिंह का सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आगे कहा हो सकता है आपके पिता ने हिंदुओं पर गोलियां चलवाई हों, लेकिन क्या धार्मिक आधार पर देश का बंटवारा उस दिन के लिए था जब मूर्ति विसर्जन के दौरान हमें गोलियां खानी पड़ीं?
Latest news
Related news