Friday, September 27, 2024

CM Yogi: सीएम योगी ने कहा- चुनाव के बाद POK भारत का होगा

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी स्टार प्रचारकों में से एक योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के रामगढ़ में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे है। इस दौरान सीएम योगी ने दावा किया कि चुनाव के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला POK भारत का हिस्सा होने वाला है।

लोकतंत्र को बचाने के प्रयास

जम्मू कश्मीर के चुनाव को ध्यान में रखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रामगढ़ में चुनावी जनसभा पर उन्होंने कहा यहां शांतिपूर्ण चुनावों के माध्यम से भाजपा की सत्ता की वापसी के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा बनने जा रहा है। पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। वे अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अपने लोकतंत्र की रक्षा करने में असफल हुआ है। पाकिस्तान में आटा अब 500 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं भारत में निशुल्क राशन और 5 लाख तक रुपए की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करते है।

पाकिस्तान डूबता जहाज

पाकिस्तान डूब रहा है, लेकिन भारत आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान एक डूबता जहाज है। सीएम योगी ने आगे कहा कि एक ओर भारत है और दूसरी ओर पाकिस्तान है। पाकिस्तान में खाने का अभाव है। स्वभाविक है भिखारी पाकिस्तान आज खुद को संभालने में असमर्थ है। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर उससे विभाजित होने की आवाज उठा रहा है। कहा जा रहा है कि हमे भी जम्मू – कश्मीर के चुनाव में हिस्सा लेने का हक था। चुनाव के माध्यम से अच्छा संदेश देना होगा।

Latest news
Related news