Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Fire: गद्दा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे 6 मजदूर

Fire: गद्दा फैक्टरी में लगी आग, झुलसे 6 मजदूर

लखनऊ। कानपुर देहात में रनियां स्थित गद्दा फैक्टरी में आज सुबह अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में लगी […]

Advertisement
Fire
  • September 21, 2024 6:22 am Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

लखनऊ। कानपुर देहात में रनियां स्थित गद्दा फैक्टरी में आज सुबह अचानक से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।

फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में लगी

सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के साथ ही अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में लगी हैं। फिलहाल पुलिस अंदर फंसे मजदूर विशाल पुत्र छुट्टन, सुमित पुत्र, रामशंकर शिवम पुत्र रामशंकर, सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल, रोहित पुत्र श्यामलाल, रवि पुत्र कमलेश निवासी जरीहा को बाहर निकाल चुकी है। सभी मजदूर गंभीर रूप से आग में झुलस गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फैक्ट्ररी प्रबंधन गायब

आग लगने के बाद से फैक्टरी प्रबंधन मौके से गायब हो गई है। घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फैक्टरी के गार्ड धर्मेद्र कुमार का कहना है कि एक शिफ्ट में कुल 15 मजदूर काम करते हैं। शुक्रवार को शुरू हुई दूसरी शिफ्ट में 10 मजदूर काम कर रहे थे। बीड़ी पीते समय आग लग। इससे फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए हैं। पुलिस व फायर बिग्रेड अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रही है।


Advertisement