Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • MLA: लखनऊ में विधायक निवास में संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश

MLA: लखनऊ में विधायक निवास में संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की लाश

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक विधायक के निवास परिसर में एक अज्ञात शव बरामद किया है। युवक की उम्र 25 से 30 के बीच रही होगी। एमएलए निवास में सीढ़ियों के पास मिले शव पर कई तरह के चोट के निशान है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत में घटी। शव […]

Advertisement
MLA
  • September 17, 2024 4:53 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक विधायक के निवास परिसर में एक अज्ञात शव बरामद किया है। युवक की उम्र 25 से 30 के बीच रही होगी। एमएलए निवास में सीढ़ियों के पास मिले शव पर कई तरह के चोट के निशान है। यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की बहुमंजिला इमारत में घटी।

शव की पहचान नहीं हुई

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हमे जानकारी मिली थी कि हुसैनगंज इलाके की इस बहुमंजिला इमारत में घायल अवस्था में एक युवक का शव है। हमारी टीम ने यहां पहुंचकर उसे अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव पर चोट के कई निशान है। शव के पास कोई फोन या कागजात बरामद नहीं हुआ हैं। किस विधायक के निवास परिसर में शव मिला है। इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सपा विधायक के घर से मिला था शव

इससे पहले भदोही में सपा विधायक के घर एक लड़की की लाश मिली थी। बताया गया जिस लड़की का शव बरामद किया है वो विधायक जाहिद बेग के घर पर काम करती थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंद से उतारा था।


Advertisement