Friday, September 20, 2024

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के लिए BJP में मंथन तेज, 14 अप्रैल को जारी हो सकती पहली सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी में भी प्रत्याशियों की सूची के लिए मंथन तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी 14 अप्रैल को पहली सूची जारी कर सकती है। BJP की पहली सूची कल जारी हो सकती है।

प्रचार करेंगे बड़े- बड़े दिग्गज

इस बार की निकाय चुनाव में बीजेपी मंत्री, सांसद और विधायकों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देगी। वर्तमान अध्यक्ष, पार्षद की पत्नी, बहू और बेटी को टिकट मिल सकता है। वहीं भाजपा की तरफ से निकाय चुनाव में प्रदेश से लेकर केंद्र तक के नेता प्रचार करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई सभाएं करेंगे। जबकि मंत्रियों के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी भी मैदान में उतरकर धुंआधार प्रचार करते नजर आएंगे।

बीजेपी की हुई थी बंपर जीत

बता दें कि साल 2017 में हुए नगर निकाय के चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी। 16 में से 14 नगर निगमों पर बीजेपी ने कब्ज़ा कर लिया था। इसके अतिरिक्त 1300 में से 597 पार्षद बीजेपी के चुने गए थे। दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में नगर निगम की एक भी सीट नहीं आई थी। जबकि बसपा ने नगर निगम की 2 सीटों पर कब्ज़ा किया था।

Latest news
Related news