Friday, September 20, 2024

Sawan: सावन की तीसरी सोमवारी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में जाकर किया रूद्राभिषेक

लखनऊ। सावन माह के तीसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानसरोवर मंदिर पहुंचे। मानसरोवर मंदिर के गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। साथ ही शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर भगवान शिव जी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पूजा सामग्री महादेव को अर्पित की

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने महादेव को बेल पत्र, कमल फूल, दुर्वा समेत कई तरह की पूजा सामग्री अर्पित की। पूजा सामग्री अर्पित करने के बाद गाय के दूध और फलों के रस से अभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया।

आरती कर अनुष्ठान को पूरा किया

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रो के उच्चारण के साथ हवन और आरती के साथ समारोह का समापन किया और राज्य के लोगों के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की प्रार्थना की।

Latest news
Related news