Friday, September 20, 2024

यूपी: 27 दिन बाद मिले आरिफ और सारस, एक दूसरे को देखकर चहक उठे दोनों, वायरल हुआ वीडियो

लखनऊ। अमेठी के आरिफ करीब 27 दिन बाद अपने दोस्त सारस से मिलने पहुंचे। चिड़ियाघर के वन्य जीव अस्पताल में रह रहे सारस ने पंख खोलकर अपने प्रिय मित्र का स्वागत किया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक आरिफ अपने दोस्त सारस के पास रुका। बता दें कि क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को सारस से मिलने की अनुमति मिली है। चिड़ियाघर प्रशासन ने सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए आरिफ को सारस से मिलने की इजाजत दी।

CM से की ये अपील

मालूम हो कि सोमवार को आरिफ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उसने कहा था कि सारस के वियोग में वह पंद्रह दिनों से घर नहीं गया है। इस दौरान उसने सीएम योगी से अपील करते हुए कहा था कि सारस को आजाद कर दिया जाए।

ऐसे हुई दोनों में दोस्ती

आरिफ अमेठी के जामो ब्लॉक के रहने वाले हैं। अगस्त 2022 में उनकी और सारस की दोस्ती हुई थी। आरिफ ने सारस खेत में जख्मी हालत में देखा था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगा हुआ था, जिस वजह से खून निकल रहा था। आरिफ ने उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। इसके बाद से वह सारस को अपने साथ रखने लगा और उसकी सेवा करता था। आरिफ के घर पर रह रहे सारस को उससे लगाव को हो गया और उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई।

Latest news
Related news