Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP News : सीएम योगी ने घर पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष का हाल जाना, पिछले माह हुई थी हार्ट सर्जरी

UP News : सीएम योगी ने घर पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष का हाल जाना, पिछले माह हुई थी हार्ट सर्जरी

लखनऊ : आज मंगलवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके आवास पर मुलाकात की। वहां पहुंच कर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का गुरुग्राम स्थित अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में सीएम योगी आज सुबह-सुबह विधानसभा अध्यक्ष […]

Advertisement
  • July 16, 2024 9:04 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

लखनऊ : आज मंगलवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से उनके आवास पर मुलाकात की। वहां पहुंच कर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का गुरुग्राम स्थित अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऐसे में सीएम योगी आज सुबह-सुबह विधानसभा अध्यक्ष के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित घर पर पहुंचे। सीएम के पहुंचने पर यहां विधानसभा स्पीकर महाना के परिजनों ने उनका स्वागत-सत्कार किया है।

शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

वहीं विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने उनका हालचाल जाना, इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

पिछले माह ओपन हॉर्ट सर्जरी

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले माह जून में गुरुग्राम स्थित अस्पताल में ओपन हॉर्ट सर्जरी हुई थी। उस वक्त से वह ठीक महसूस कर रहे हैं। सतीश महाना एक भारतीय राजनीतिज्ञ और विधानसभा अध्यक्ष हैं। वे कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


Advertisement