Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Weather Update: आज से दो दिन के लिए यूपी में भीषण लू का अलर्ट, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की गई जान

Weather Update: आज से दो दिन के लिए यूपी में भीषण लू का अलर्ट, 24 घंटे में 20 से अधिक लोगों की गई जान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी व लू की स्थिति बनी हुई है । इस बीच आज से आगामी दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में भीषण गर्मी की वजह से 20 से अधिक लोगों की जान गई है। राज्य में सबसे अधिकतम पारा 46.9 डिग्री […]

Advertisement
आज से दो दिन के लिए यूपी में भीषण लू का अलर्ट
  • June 15, 2024 5:33 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी व लू की स्थिति बनी हुई है । इस बीच आज से आगामी दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में भीषण गर्मी की वजह से 20 से अधिक लोगों की जान गई है। राज्य में सबसे अधिकतम पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज सबसे गर्म दर्ज हुआ है।

19 जून से मौसम में बदलाव के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से मौसम में बदलाव की आशंका है। इस समय मानसून के समय से पहुंचने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश में राहत के आसार हैं।

ये हैं मुख्य बिंदु

प्रचंड लू का अलर्ट: आज से अगले दो दिन।
गर्मी का कहर: पिछले 24 घंटे में 24 मौतें।
सबसे गर्म स्थान: प्रयागराज 46.9 डिग्री सेल्सियस।
मौसम में बदलाव: 19 जून से संभावित।
मानसून: समय से पहुंचने की उम्मीद।

लू से बचें

मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी और लू से सावधानी बरतने और अत्यधिक तापमान से बचने के उपाय करने की सलाह दी गई है।


Advertisement