Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Crime News: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खड़ी में जा घुसी कार, 5 की मौत, 7 घायल

Crime News: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खड़ी में जा घुसी कार, 5 की मौत, 7 घायल

लखनऊ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल बताए जा रहे हैं। उसी समय कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल भी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती […]

Advertisement
Crime News: Car rams into parked vehicle on Meerut-Bulandshahr highway, 5 killed, 7 injured
  • June 11, 2024 9:05 am IST, Updated 9 months ago

लखनऊ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल बताए जा रहे हैं। उसी समय कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग घायल भी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के घायल लोगों व मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई हैं। हादसे की खबर सुनकर लोगों में कोहराम मचा हैं।

धान रोपाई के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा में धनोटा के पास यह हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक पीलीभीत के निवासी है। इको कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से खरखौदा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलो की हालत गंभीर होने की वजह से मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि कार सवार पीलीभीत के स्थानीय निवासी चंडीगढ़ के लिए निकले थे। कामगार किराए की गाड़ी लेकर चंड़ीगढ़ धान रोपाई के लिए जा रहे थे। हादसे मे मरने वालों में 2 सगे भाई थे। कार में सवार अनिल बेटे चंद और सुनील बेटे मूलचंद दोनों सगे भाई, चालक जुनैद बेटे जमील की मौत हो गई। दोनों सगे भाई पीलीभीत के निवासी थे तो वहीं ड्राइवर जुनैद हीं ड्राइवर जुनैद नवाबगंज बरेली के निवासी थे।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान प्रेमपाल , श्यामू मिश्रा , सूरजपाल, आनंद पाल, दिलीप कुमार, प्रदीप, हरिओम के रूप में की गई है। घायल प्रेमपाल,श्यामू मिश्रा, प्रदीप व सूरज पाल लखीम पुर खीरी के स्थानीय निवासी हैं। वहीं आनंद पाल मुरैना, थाना देवरिया के निवासी हैं। दिलीप सुहादा थाना गजरौला के रहने वाले हैं। हरिओम देवरिया के रहने वाले हैं। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Tags


Advertisement