Thursday, September 19, 2024

Lok Sabha Election 2024 Result: आज होगा यूपी की 80 लोकसभा सीटों का फैसला, कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

लखनऊ। देश की 18वीं लोकसभा के निर्वाचन की प्रक्रिया आज 4 जून 2024 को संपन्न हो जाएगी। बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Result) के मद्देनजर सभी सातों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। जिसके बाद आज 543 लोकसभा सीटों में से 542 पर मतगणना होगी। ऐसे में 543 सीटों में से उत्तर प्रदेश की 80 सीटें अहम मानी जा रही हैं। यही नहीं यूपी की इन 80 सीटों में से एक सीट वाराणसी भी है, जहां से भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उम्मीदवार हैं। जबकि रायबरेली लोकसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यूपी में सात चरणों में मतदान कराए गए

पहला चरण 19 अप्रैल को- सहारनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मुजफ्फरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बिजनौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, नगीना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मुरादाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, रामपुर और पीलीभीत सीट पर मतदान हुआ।

दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल- गाजियाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, गौतमबुद्धनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, अमरोहा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बुलंदशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मथुरा में मतदान हुआ।

तीसरा चरण 7 मई को- संभल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, हाथरस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फतेहपुर सीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फिरोजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, एटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बदायूं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आंवला और बरेली में मतदान हुआ।

चौथा चरण 13 मई को- शाहजहांपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, खीरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, धौरहरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, सीतापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरदोई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मिश्रिख लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, उन्नाव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, इटावा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, अकबरपुर और बहराइच में मतदान हुआ।

पांचवां चरण 20 मई को- मोहनलालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, जालौन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, झांसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बांदा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फतेहपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कौशांबी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बाराबंकी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कैसरगंज और गोंडा में मतदान हुआ था।

छठवां चरण 25 मई को- सुल्तानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, प्रतापगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, इलाहाबाद अंबेडकरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, श्रावस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, डुमरियागंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, संतकबीरनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, लालगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, जौनपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मछलीशहर और भदोही में मतदान हुआ।

सातवां चरण 1 जून को- महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बांसगांव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, गाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, चंदौली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, मिर्जारपुर और रॉबर्ट्सगंज में मतदान हुआ था।

Latest news
Related news