Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • योगी चडीगढ़ में गरजे, पीएम मोदी को बताया संकट मोचन

योगी चडीगढ़ में गरजे, पीएम मोदी को बताया संकट मोचन

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज भारत यशस्वी बन रहा है। भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ रहा है। आपने पीएम मोदी को चुना था इसलिए आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता की समस्या का समाधान हुआ है। वह संकट मोचन है। आज कोई भी भारत पर गौरव का अनुभव करता है। दुनिया […]

Advertisement
  • May 20, 2024 8:34 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज भारत यशस्वी बन रहा है। भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ रहा है। आपने पीएम मोदी को चुना था इसलिए आतंकवाद, नक्सलवाद और अराजकता की समस्या का समाधान हुआ है। वह संकट मोचन है। आज कोई भी भारत पर गौरव का अनुभव करता है। दुनिया में कोई संकट आता है मोदी जी संकट मोचन की तरह सामने आते है। चाहे मुबई विस्फोट, बैगलोर विस्फोट आदि।

सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधी निशाना

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त राशन दिया है. 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया है. लेकिन कांग्रेस कहती है कि देश के साधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो फिर देश का हिंदू कहा जाएगा. अभी तो सिटिजनशिप एक्ट लागू हुआ है, कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है।


Advertisement