Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Fifth Phase Election 2024: पांचवें चरण की वोटिंग शुरू, यूपी में इन 14 सीटों पर हो रहा मतदान

Fifth Phase Election 2024: पांचवें चरण की वोटिंग शुरू, यूपी में इन 14 सीटों पर हो रहा मतदान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए आज 20 मई को पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है, जो शाम 6 बजे तक होगा। पांचवें चरण में केंद्र सरकार के 5 मंत्री उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। इन मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी समेत अन्य […]

Advertisement
Lok Sabha Election 5th Phase
  • May 20, 2024 1:43 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए आज 20 मई को पांचवें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है, जो शाम 6 बजे तक होगा। पांचवें चरण में केंद्र सरकार के 5 मंत्री उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। इन मंत्रियों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता शामिल है। ऐसे में प्रदेश की जनता आज इन नेताओं के भाग्य का फैसला कर रही है। आज हो रहे मतदान में सबसे अधिक रोमांचक रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट है क्योंकि यहां से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी खुद चुनावी मैदान में हैं।

इन सीटों पर होगी वोटिंग

प्रदेश में पांचवें फेज में 14 लोकसभा सीटों में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी , मोहनलालगंज, जालौन, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर, बाराबंकी, कैसरगंज, कौशांबी, गोंडा और फैजाबाद सीट शामिल है, जहां आज मतदाताओं अपने मत का प्रयोग कर रहे है। इनमें से 10 सीट ऐसी हैं, जो सामान्य श्रेणी की हैं। शेष चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पांचवें फेज के मतदान में उत्तर प्रदेश के 144 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा उपचुनाव के लिए चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। ऐसे में आज प्रदेश के 2 करोड़ 68 लाख से ज्यादा वोटर्स इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने जा रहे हैं।

राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर

आज हो रहे पांचवें चरण के मतदान को कई मायनों में बड़ा खास बताया जा रहा है। खासकर राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। राजनीतिक दिग्गजों में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से बीजेपी के उम्मीदवार हैं, जिनके किस्मत का फैसला आज लखनऊ की जनता करने जा रही है। वहीं रायबरेली लोकसभा सीट आज हो रहे मतदान में हॉट सीट में शामिल है क्योंकि यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खुद चुनावी मैदान में है। तो दूसरी तरफ अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में है, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज सीट से है, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा जालौन सीट से उम्मीदवार हैं, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से और सांसद लल्लू सिंह फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं, इन सभी दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज प्रदेश की जनता करने जा रही है।

सबकी नजर रायबरेली और अमेठी पर

आज हो रहे मतदान में रायबरेली और अमेठी सीट चर्चा का विषय बना हुआ है। सबकी निगाहें रायबरेली सीट पर लगी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है तो भाजपा ने दिनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में रायबरेली कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।

दूसरी तरफ अमेठी लोकसभा सीट है जहां कांग्रेस ने कल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है तो भाजपा के दिग्गज नेता स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही हैं। ऐसे में आज हो रहे मतदान में इन दोनों सीटों पर लोगों की अधिक नजर बनी हुई है।

रक्षा मंत्री की साख दांव पर

लखनऊ लोकसभा सीट की बात करें तो बीजेपी ने यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनावी मैदान में उतरा तो समाजवादी पार्टी ने मौजूदा पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया है। आज इन दोनों दिग्गजों के बीच मुकाबला दिलचस्प देखा जा रहा है।

कैसरगंज सीट का मुकाबला दिलचस्प

कैसरगंज सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे बीजेपी के कारण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच देखा जा रहा है। गोंडा सीट पर भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह और सपा की श्रेया वर्मा का मुकाबला रोमांचक बना हुआ है।

शेष दो चरणों में 27 सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। इन चार चरणों में प्रदेश की 39 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। ऐसे में आज सोमवार 20 मई को पांचवें चरण के लिए 14 सीटों पर मतदान होना है। वहीं शेष दो चरणों में 27 सीटों पर वोटिंग होगी।


Advertisement