Friday, September 20, 2024

राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग, आधी रात अस्पताल पहुंच गईं प्रियंका गांधी, स्टाफ में मची अफरा-तफरी

लखनऊ। रायबरेली के अस्पताल में बीती रात अचानक कांग्रेस नेता प्रियंका पहुंची. वहीं स्टाफ के अन्दर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल, प्रियंका गांधी यहां एक घायल कांग्रेस समर्थक को देखने पहुंचीं थीं. जहां उन्होंने बुजुर्ग का हाल-चाल लिया और डॉक्टर से उनके इलाज के बारे में बातचीत की।

VEDIO सोशल मीडिया में वायरल

बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी अमेठी दौरे से देर रात वापस आई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई. उसके बाद आधी रात को ही प्रियंका गांधी घायल समर्थक का हाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गईं. प्रियंका गांधी ने अस्पताल में घायल जालिपा का हाल चाल जाना और उनके तीमरदार को हिम्मत दी.

क्या है पूरा मामला

UP में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल हैं. राहुल गांधी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रायबरेली ( लालगंज )में पहुंचे थे. जिसमें बड़ी तादात में समर्थक शामिल हुए थे. इसमें छतौना थाना इलाके के सरेनी के रहने वाले जालिपा नाई भी राहुल गांधी का भाषण सुनने पहुंचे थे, लेकिन घर वापसी के समय उनका एक्सीडेंट हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन्हीं को देखने के लिए प्रियंका गांधी रात के समय ही अस्पताल पहुंचीं थीं.

Latest news
Related news