Thursday, September 19, 2024

यूपी: 5 IAS अफसरों के तबादले, दुर्गा शक्ति नागपाल बनाई गईं बांदा की डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस कड़ी में दिव्य प्रकाश गिरि स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बनाये गए हैं। संयुक्ता समद्दार आयुक्त एनसीआर उत्तर प्रदेश बनाई गई हैं। दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम बनाई गईं हैं। आनंद कुमार सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। कृष्ण कुमार का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त किया गया हैं और वे विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बने रहेंगे।

कल DG रैंक अधिकारियों का हुआ था तबादला

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को योगी सरकार ने डीजी रैंक के पांच अधिकारियों का इधर से उधर तबादला कर दिया है। यूपी में डीजी और एडीजी स्तर के कई अफसर बदले गए है। एडीजी प्रशांत कुमार को स्पेशल डीजी के पद पर प्रोन्नत होने के बाद डीजी EOW का भी चार्ज मिला है। डीजी सीबीसीआईडी विजय कुमार को निदेशक सतर्कता का अतिरिक्त चार्ज दिया गया हैं। आनंद कुमार डीजी को-ऑपरेटिव सेल बने हैं। एमके बशाल डीजी पॉवर कारपोरेशन बने हैं। एसएन साबत डीजी कारागार बनाए गए हैं।

Latest news
Related news