Friday, October 25, 2024

पीलीभीत में अनियंत्रित हुई डीसीएम, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल

लखनऊ। मुरादाबाद में डीसीएम से सवार होकर लखीमपुर खीरी जा रहे मजदूर शुक्रवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हो गए। असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। 33 से अधिक घायल हुए हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती करया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका।

डीएम ने जाना हाल

जानकारी होने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों को हाल जाना। बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 लोग सवार थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Latest news
Related news