Sunday, September 22, 2024

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी अयोध्या, रामलला के करेंगी दर्शन

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी आज वह आयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचेगी। इसी के साथ वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. बता दें कि सरयू घाट पर आरती से लेकर रामलला के दर्शन तक उनके कई कार्यक्रम तय है. वह शाम 4 बजे राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचेंगी. शाम को 4.50 बजे वो हनुमान गढ़ी जाएंगी. इसके बाद 5.45 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगी. 6.45 बजे रामलला के दर्शन और फर 7.15 बजे कुबेर टीला जाएंगी. यहां से वो वापस दिल्ली लौट जाएंगी.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. साथ ही डायवर्जन भी लागू किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन के रास्तों पर विशेष सुरक्षा की जा रही है. पुलिस, CRPF, ATS के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. होटल, धर्मशाला और लॉज में रुके यात्रियों की जांच पड़ताल भी की गई है. राष्ट्रपति के मूवमेंट वाले रास्तों पर बने घरों पर भी सशस्त्र जवान तैनात किए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति को न बुलाने पर उठे थे सवाल

गौरतलब है 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न बुलाने पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. उनको न बुलाने के पीछे राष्ट्रपति का आदिवासी होना मुख्य वजह बताई जा रही थी। अब राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगी. इसी के साथ इस विवाद पर भी विराम लग जाएगा.

Latest news
Related news