Sunday, September 22, 2024

Lok Sabha Elections 2024: धूप की तपिश बढ़ने के साथ-साथ बढ़ा वोट प्रतिशत, लोगों में दिखा उत्साह

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। ये वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। बता दें कि आज प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा पर मतदान जारी है। बता दें कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऐसे में जहां कुछ स्थानों बूथ खाली दिखाई दिए, तो वहीं कई जगह पर लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

शिकागो से आकर किया मतदान

दूसरे चरण के मतदान (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर बुजुर्ग मतदाता सुरेश गुप्ता एवं सरोज गुप्ता ने देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिकागो से यूपी तक का सफर तय किया। जानकारी के अनुसार, दंपती इग्जीक्यूटिव क्लास की बहुत महंगी फ्लाइइट की टिकट लेकर शिकागो से भारत सिर्फ वोट डालने के लिए आया है। ऐसे में सुरेश गुप्ता ने बताया कि वह जब भी विदेश में होते हैं तो उनको भारतीय होने पर बहुत गर्व होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू में इजाफा हुआ है। भारतीय होने की वजह से दुनिया में सभी जगह अतिरिक्त सम्मान मिलता है।

एम्बुलेंस में पहुंची मतदाता

इसके अलावा यूपी के नोएडा में भी लोगों में मताधिकार को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जहां एक ओपन हार्ट सर्जरी करवाने वाली 75 वर्षीय मरीज वृद्धा मतदान करने के लिए नोएडा के मतदान केंद्र पर पहुंचीं। वृद्ध महीला एम्बुलेंस में मतदान केंद्र पहुंची और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

बुजुर्ग पन्ना लाल भाटिया ने किया मतदान

वहीं 1933 में पाकिस्तान के सिंध के डेरा इस्माइल खान में जन्मे और पार्टीशन के बाद भारत आए पन्ना लाल भाटिया ने मतदान किया। अब वो नोएडा के सुपरटैक केपटाउन में रहते हैं, जहां वो अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे। उन्होंने घर पर वोट देने की सुविधा का लाभ नहीं लिया।

धूप में भी दिखा लोगों का उत्साह

बता दें की धूप की तपिश तपिश बढ़ने के साथ-साथ ही मतदान का ग्राफ भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ था। पहले 2 घंटे में जहां मतदान का प्रतिशत 10.67 था, वहीं 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच 23.19 फीसदी पहुंच गया है। यानी कि करीब 13 फीसदी मतदान 2 घंटे में बढ़ गया है। ऐसे में देखा जा रहा है कि लोग कड़ी धूप में भी घरों से निकल कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Latest news
Related news