Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • UP Lok Sabha Election : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में भाजपाईयों का हंगामा

UP Lok Sabha Election : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 35.73 प्रतिशत हुआ मतदान, अमरोहा में भाजपाईयों का हंगामा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election ) के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। आज प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा पर मतदान हो रहा है। बता दें कि सुबह सात बजे […]

Advertisement
UP Lok Sabha Election
  • April 26, 2024 8:21 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election ) के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। यहां वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। आज प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा पर मतदान हो रहा है। बता दें कि सुबह सात बजे से दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत सामने आ चुका है।

दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान

अगर बात करें दोपहर 1 बजे तक के वोट प्रतिशत (UP Lok Sabha Election) की तो, यूपी में अब तक 35.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग अमरोहा में 40.67 फीसदी हुई है।

अमरोहा सीट- 40.67 प्रतिशत मतदान
मेरठ सीट- 38.33 प्रतिशत मतदान
बागपत सीट- 34.17 प्रतिशत मतदान
गाजियाबाद सीट- 33.99 फीसदी मतदान
गौतमबुद्ध नगर सीट- 36.06 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर सीट- 35.35 प्रतिशत मतदान
अलीगढ़ सीट- 35.55 प्रतिशत मतदान
मथुरा सीट- 32.70 फीसदी मतदान

भाजपाईयों ने किया हंगामा

वहीं, अमरोहा के मंडी धनौरा के कन्या जूनियर हाई स्कूल के बूथ पर मतदान को लेकर भाजपाईयों ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बनारस से ड्यूटी पर आए दरोगा पीएन मिश्रा मतदाता को बेवजह परेशान कर रहे हैं। जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया। हालांकि, मौके पर एसडीएम भारी पुलिस फोर्स से लेकर पहुंची और मतदान शुरू कराया गया।


Advertisement