लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही नेताओं का दल-बदल का दौर भी जारी है। इसी बीच सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद […]
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) को लेकर सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही नेताओं का दल-बदल का दौर भी जारी है। इसी बीच सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बेहद करीबी विधायक रहे अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सपा विधायक अभय सिंह ने बीते राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत करके बीजेपी कैंडिडेट को वोट किया था। जिसके बाद सपा विधायक को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी। अब लोकसभा चुनाव के बीच अभय सिंह के पिता और पत्नी ने भी आधिकारिक रूप से बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है।
इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। साथ ही बसपा सरकार में मंत्री रहे चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, गोरखपुर की खजनी सीट से पूर्व विधायक पहलवान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र सोमेशपति त्रिपाठी, बसपा के मंडल कॉर्डिनेटर करुणाकर पांडे को यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
ऐसे में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बीच में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बसपा को भी जोरदार झटका लगा है। बता दें कि बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी और नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी समेत कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में बीजेपी दफ्तर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
वहीं बीजेपी दफ्तर में तमाम दलों से आए नेताओं का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों का कहना है कि जिस तरह से विकसित भारत का संकल्प पीएम मोदी ने लिया है, जल्दी ही भारत तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभरेगा। हमने जनता के सामने 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी गठबंधन का ट्रैक रिकार्ड भी जनता के सामने है। 2004-14 तक कांग्रेस पार्टी की सरकार में भृष्टाचार और कदाचार हुए। वहीं 1947 से अबतक के कार्यकाल पर अगर नजर डाले तो पीएम मोदी की सरकार सर्वाधिक लोकप्रिय साबित हुई है।
डिप्टी सीएम ने कहा, इन 10 सालों में विरोधी पार्टियां लाख चाहने के बाद भी भ्रष्टाचार और कदाचार का आरोप नहीं लगा पाई। यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस पूरी तरह से हाशिए पर हैं। बीजेपी एक विशाल परिवार है और कार्यकर्ताओं के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
वहीं यूपी यूथ कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष सिंह ने कहा, बीते कई सालों से लग रहा था कि कांग्रेस अपने रास्ते से भटक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी थी जो अब क्षेत्रीय दलों के नीचे एक टोली का कहार बन गई है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस से हम कैसे उम्मीद कर रहे हैं कि ये देश चलाएंगे। इस दौरान, संतोष सिंह ने बीजेपी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो पार्टी पूरे देश में काम कर रही है वहीं देश को मजबूत कर सकती है। देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए बीजेपी के कई कार्यक्रम हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में जो अपना पूरा जीवन लगाता है उसके लिए स्वाभिमान भी बहुत जरूरी है, सम्मान अपनी जगह पर है। राजनीति में हम दलाली और पैसा कमाने के लिए नहीं आए हैं राजनीति में स्वाभिमान के साथ जन सेवा करने के लिए आए हैं।