Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Board Topper: किसान की बेटी को प्रदेश में मिला 9वां स्थान, आईएएस बनने का सपना

UP Board Topper: किसान की बेटी को प्रदेश में मिला 9वां स्थान, आईएएस बनने का सपना

लखनऊ। बीते दिन दसवी और बारवीं के रिजल्ट घोषित हुए। पास होने की खुशी लोगों के आखों में देखी गई वहीं मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के बापू इंटरमीडिएट कॉलेज लाड़नपुर की 12वीं की छात्रा तनुष्का यादव ने 500 में 481 नंबर लाकर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ- साथ […]

Advertisement
  • April 21, 2024 8:38 am IST, Updated 10 months ago

लखनऊ। बीते दिन दसवी और बारवीं के रिजल्ट घोषित हुए। पास होने की खुशी लोगों के आखों में देखी गई वहीं मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के बापू इंटरमीडिएट कॉलेज लाड़नपुर की 12वीं की छात्रा तनुष्का यादव ने 500 में 481 नंबर लाकर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ- साथ जनपद का नाम रोशन किया है। परिजनों के साथ स्कूल में खुशी का माहौल है।

आईएएस बनना चाहती तनुष्का

कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी तथा बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की छात्रा तनुष्का यादव ने 96.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में नौवीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तनुष्का के प्रदेश में मेरिट में जगह बनाने से मोहल्ले में हर्ष का माहौल रहा। तनुष्का इंटरमीडिएट साइंस साइड की मैथ की छात्रा हैं। वह शुरू से ही होनहार हैं। तनुष्का IAS बनकर देशसेवा करना चाहती हैं।

पिता करते है खेती

तनुष्का ने बताया कि स्कूल के बाद घर पर वह 7 घंटे रोज पढ़ती हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता लीला देवी, पिता मनोज कुमार के साथ- साथ गुरुजनों को दिया। पिता किसान हैं। अगर लक्ष्य तय कर अनुशासन से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता मिलनी तय है। IAS बनना देश सेवा करने की तमन्ना है। वह कहती हैं देश सेवा के लिए आईएएस बनकर वह पूरा कर सकती हैं। पिता मनोज खेती बारी करते हैं। अपने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। तनुष्का दो भाई व दो बहनों में दूसरे स्थान पर है। बड़ा भाई जेई मेंस की तैयारी कर रहा है।


Advertisement