Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Sanghamitra Maurya: मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा! पिता स्वामी प्रसाद के बयान पर भी दिया जवाब

Sanghamitra Maurya: मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी संघमित्रा! पिता स्वामी प्रसाद के बयान पर भी दिया जवाब

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तहत भाजपा के नेतृत्व में मैनपुरी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा पर सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर पार्टी ने उन्हें मैनपुरी भेजा तो वहां भी कमल खिलेगा। संघमित्रा ने पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन के दौरान […]

Advertisement
Sanghamitra Maurya
  • April 10, 2024 11:40 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के तहत भाजपा के नेतृत्व में मैनपुरी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा पर सांसद संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर पार्टी ने उन्हें मैनपुरी भेजा तो वहां भी कमल खिलेगा। संघमित्रा ने पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के आगमन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही। वहीं बदायूं से चले जाने के बारे में सवाल करने पर संघमित्रा मौर्य ने कहा, यह कहना गलत है। वह हर वक्त बदायूं में मौजूद हैं।

हालांकि, बदायूं में पार्टी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के चुनाव-प्रचार में उनकी लगातार सक्रियता देखी गई। इसके अलावा मंगलवार को भी जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहां पार्टी कार्यालय पहुंचे तब भी सांसद संघमित्री यहां मौजूद थीं।

बदायूं मेरा परिवार है- संघमित्रा

मीडिया से बातचीत करने दौरान संघमित्रा (Sanghamitra Maurya) ने कहा, अगर शीर्ष नेतृत्व मैनपुरी भेजता है, तो वहां भी कमल खिलेगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि आप कई दिनों से चुनाव प्रचार में नहीं दिखाई दे रही हैं, क्या आपने बदायूं छोड़ दिया है? तो इसपर सांसद ने कहा कि यह कहना गलत है। बदायूं मेरा परिवार हैृ और रहेगा। बेटी बनकर बदायूं के लोगों की सेवा की है। इस धर्म को आजीवन निभाती रहूंगी। संघमित्रा ने कहा कि राजनीति में उनके जैसे स्पष्ट नेता विरले ही हैं। वह जो कहती हैं, वह करती हैं। उससे कभी पलटती नहीं हैं।

रिश्तों को कोई खत्म नहीं कर सकता

इसके अलावा पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटी कहने में शर्म वाले बयान को लेकर संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उस वक्त उन्होंने क्या सोच कर बयान दिया होगा, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। राजनीति अपनी जगह है और परिवार अपनी जगह। वह दोनों को साथ लेकर चल रही हैं। रिश्तों को कोई खत्म नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए कई वादे


Advertisement