लखनऊ। हिन्दू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। सभी भक्त माता की भक्ती में लीन है। वहीं नवरात्र पर परिवहन निगम मंगलवार से धार्मिक स्थलों के लिए एक महीने तक राजधानी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इससे माता रानी के दर्शन करने जाने वालों को सहूलियत रहेगी। अफसरों ने बताया […]
लखनऊ। हिन्दू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। सभी भक्त माता की भक्ती में लीन है। वहीं नवरात्र पर परिवहन निगम मंगलवार से धार्मिक स्थलों के लिए एक महीने तक राजधानी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इससे माता रानी के दर्शन करने जाने वालों को सहूलियत रहेगी। अफसरों ने बताया कि नवरात्र पर श्रद्धालु विंध्यवासिनी मंदिर, मां पाटेश्वरी देवी, पूर्णागिरि, मां चंद्रिका देवी और मध्य प्रदेश के मैहर के साथ दतिया स्थित पीतांबरा पीठ जाते हैं। यूपी रोडवेज की बसें इन्हें धार्मिक स्थलों तक या राज्यों की सीमा तक पहुंचाएंगी। हेल्पलाइन नंबर 8726005893 पर इन अतिरिक्त बसों की जानकारी ले सकते हैं।
कैसरबाग से सुबह 5:30 से शाम साढ़े पांच बजे तक चंद्रिका देवी के लिए तीन नंबरप्लेट फॉर्म से।
सुबह 5:30 बजे अयोध्या धाम के लिए कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर तीन से हर घंटे मिलेंगी बसें।
सुबह 6:30 बजे नैमिषारण्य के लिए हर आधे घंटे पर कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर 15 से बसें।
नैमिषारण्य के लिए सीतापुर व अवध डिपो की बसें कैसरबाग से हर घंटे जाएंगी।
सुबह 6 बजे से हर 2 घंटे पर बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ के लिए कैसरबाग से बसें।
कैसरबाग से हरिद्वार के लिए सुबह सात और शाम 7 बजे AC व साधारण बसें।