लखनऊ। देश में अलगे कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधाी दिल्ली में आज सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मौसम साफ है यानी आज बारिश की आशंका नहीं है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश […]
लखनऊ। देश में अलगे कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधाी दिल्ली में आज सुबह का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में मौसम साफ है यानी आज बारिश की आशंका नहीं है। स्काइमेट वेदर के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण-पूर्व मध्य पर्देश में हल्की बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले दो दिनों में पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी। जिन क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है उनमें गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना शामिल हैं।
बात करें यूपी- बिहार की तो आज कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। रोहतास, भभुआ, जमुई, बांका, नवााद में आज बारिश की उम्मीद है। यूपी को लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 8 अप्रैल से सूबे के कई जिलों में बारिश की उम्मीद है। आज पश्चिमी यूपी के साथ साथ पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, गोरखपुर,वाराणसी, बरेली समेत कई जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है।