Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • कानपुर राखी मंडी में भीषण आग, जलकर राख हुई 100 से अधिक झोपड़ी

कानपुर राखी मंडी में भीषण आग, जलकर राख हुई 100 से अधिक झोपड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर की राखी मंडी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 100 से अधिक झोपड़ी जल गई है। साथ ही कबाड़ के गोदाम और दुकानें जलकर राख हो गईं है। आग की लपटें 50 फीट ऊंची तक उठ रही है। लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। […]

Advertisement
  • April 2, 2024 6:14 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर की राखी मंडी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में 100 से अधिक झोपड़ी जल गई है। साथ ही कबाड़ के गोदाम और दुकानें जलकर राख हो गईं है। आग की लपटें 50 फीट ऊंची तक उठ रही है। लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

3 किमी दूर से ही दिख रहा धुंआ

आग का धुआं 3 किलोमीटर दूर से ही दिख रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही 6 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह बढ़ती ही जा रही है। मौके पर CFO और कई थाने की पुलिस फ़ोर्स मौजूद है। पुलिस ने राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है।


Advertisement