Friday, September 20, 2024

स्वामी प्रसाद के मन में फिर जागा सपा प्रेम, अब लगा रहे अखिलेश का चक्कर

लखनऊ। सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से समाजवादी पार्टी में लौटना चाहते हैं। वो इन दिनों फिर से सपा के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। जिसके बाद से फिर से कयास लगने लगे हैं कि स्वामी प्रसाद सपा में वापस लौट सकते हैं।

अखिलेश पर साधा था निशाना

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले महीने सपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी बना ली थी। हालांकि अब वो फिर से सपा के प्रति नरम रुख दिखा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वामी ने कुछ दिन पहले अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। वहीं सपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वैचारिक मतभेद के कारण समाजवादी पार्टी छोड़ी। साथ ही अखिलेश को अपरिपक्व नेता बताया था।

कुशीनगर से चुनाव लड़ सकते हैं मौर्य

मालूम हो कि मंगलवार को व्यापार मंडल के नेताओं के साथ मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस से बात की। इस दौरान उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को लेकर सवाल किया गया। अखिलेश ने संकेत दिए कि अगर BJP ने वरुण और संघमित्रा को टिकट नहीं दिया तो फिर वो ऐसे में सपा से चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा है कि अखिलेश स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर से खड़ा कर सकते हैं।

Latest news
Related news