Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather Today: होली से पहले बदलेगा प्रदेश का मौसम, बारिश तूफान का येलो अलर्ट

UP Weather Today: होली से पहले बदलेगा प्रदेश का मौसम, बारिश तूफान का येलो अलर्ट

लखनऊ। प्रदेश का मौसम दिन ब दिन बदलाता जा रहा है। तापमान में वृद्धि का दौर जारी है और ऐसी संभावना है कि होली से पहले ही मौसम में फिर परिवर्तन हो सकता है. प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश पड़ने के भी आसार हैं। दिन के समय चिलचिलाती धूप के […]

Advertisement
  • March 20, 2024 4:18 am IST, Updated 11 months ago

लखनऊ। प्रदेश का मौसम दिन ब दिन बदलाता जा रहा है। तापमान में वृद्धि का दौर जारी है और ऐसी संभावना है कि होली से पहले ही मौसम में फिर परिवर्तन हो सकता है. प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश पड़ने के भी आसार हैं। दिन के समय चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है । वहीं शाम ढलते ही मौसम का सामान्य हो जाना भी जारी है। रात के समय ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया

20 मार्च यानी आज मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इन 2 दिन के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश पड़ सकती है। वैसे मौसम के शुष्क बने रहने के भी आसार है। 20 मार्च बुधवार को प्रयागराज, संतरविदास नगर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, वाराणसी और मिरजापुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. हालांकि, दिन में तेज धूप खिलेगी व शाम को अब भी बहुत हल्की ठंड महसूस की जा सकती है. इन जिलों में 21 मार्च गुरुवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने के आसार हैं. 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की गति से इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

होली के पहले प्रदेश का मौसम

रविवार के दिन प्रदेश में 31 से 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 11 से 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ. मंगलवार को लखनऊ में 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 14.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. फिलहाल पूर्वी व पश्चिमी यूपी की कई जगहों पर बादलों का आना जाना लगा रह सकता है. आज मौसम के पलटने की पूरी संभावना दिखती है.

इन इलाकों में बारिश के आसार

मेघ गर्जन के साथ साथ आंधी तूफान व कुछ स्थानो पर ओले गिरने के भी आसार हैं, ये जगहें हैं-
सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच
लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सीतापुर हरदोई
कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात
उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ
अमेठी, रायबरेली, अयोध्या सहारनपुर शामली
बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलोंदशहर
मथुरा, एटा, अलीगढ़, आगरा
मैनपुरी, इटावा, औरैया बिजनौर
रामपुर, अमरोहा मुरादाबाद
पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर
बदायूं, संभल और आसपास के इलाके में

यूपी के किन जिलों में कितना रहा तापमान

यूपी में मंगलवार के दिन कितना तापमान कहां दर्ज हुआ आइए एक नजर डाल लेते हैं-

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रयागराज में रहा.
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस

कानपुर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

हरदोई में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.


Advertisement