Saturday, October 26, 2024

UP: लोकसभा चुनाव के नोटिफिकेशन से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, दो पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, बीजेपी का दामन थामा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों के दल-बदल का सिलसिला जारी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे दलों में जबर्दस्त सेंधमारी की हैं। शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं सपा नेता मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा और बसपा नेता शैलेंद्र जादौन बीजेपी में शामिल हुए। वहीं आगरा में दूसरे दलों के 8 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। पूर्व सांसद राजबब्बर के करीबी रहे 2 कांग्रेस नेताओं ने भी भगवा पटुका पहन लिया।

उपमुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता

पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा और जितेंद्र वर्मा को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान आगरा ग्रामीण सीट से बसपा प्रत्याशी रहे शैलेंद्र जादौन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरज बघेल, जगनेर के चेयरमैन कुलदीप गर्ग, भगत सिंह बघेल, सोनू शर्मा ने भी लखनऊ में बीजेपी की सदस्यता ली।

राज्यसभा सांसद रहे मौजूद

जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के समक्ष निर्दलीय पार्षद भरत शर्मा, कंचन बंसल, ऋषभ गुप्ता, लाल सिंह कुशवाहा, विमलेश प्रजापति, बसपा के पार्षद दीपक वर्मा, विमलेश कुमारी, हर्षित शर्मा, बसपा के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर भगवानदास प्रजापति ने सदस्यता ली। इनमें सभी निर्दलीय पार्षद भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस दौरान राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।

Latest news
Related news