Saturday, October 26, 2024

गायत्री प्रजापति के घर में ‘सीक्रेट कमरा’, ताला तोड़ने के लिए बुलाना पड़ा मिस्त्री

लखनऊ। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के लखनऊ, अमेठी, दिल्ली और मुंबई समेत 15 ठिकानों पर ईडी ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छपा मारा है। वहीं राजधानी लखनऊ के पांच ठिकानों पर छानबीन की जा रही है। सभी जगहों पर जांच पड़ताल हो रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति के घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ था।

‘सीक्रेट कमरे’ का तोड़ा गया ताला

जानकारी के मुताबिक ED की टीम को छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति के घर के एक कमरे में ताला लगा हुआ मिला। काफी कोशिश के बाद भी ‘सीक्रेट कमरे’ का नहीं खुल पाया। जिसके बाद मिस्री को बुलाया गया। मिस्त्री बाबूलाल ने कमरे का ताला तोड़ा। ईडी की टीम को कमरे के अंदर से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। सबकी जांच की जा रही है। मालूम हो कि सुबह साढ़े पांच बजे से ही सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनकी महिला मित्र गुड्डा देवी के घर छापेमारी चल रही है।

इस मामले में हो रही छापेमारी

बताया जा रहा है कि यह छापा अवैध खनन के मामले को लेकर हो रहा है। मंत्री के आवास पर 6 से अधिक ईडी के अधिकारी मौजूद हैं। गायत्री प्रजापति के घर पर उनकी पत्नी महाराजी प्रजापति और छोटा बेटा अनुराग व घर के अन्य सदस्य मौजूद हैं। तीन घंटे से ईडी के अधिकारी उनके घर पर मौजूद हैं। वहीं छापेमारी को लेकर ED अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Latest news
Related news