Saturday, October 26, 2024

यूपी एमएलसी चुनाव के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, सबको मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। यूपी एमएलसी चुनाव के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा से 7, समाजवादी पार्टी से 3 और सुभासपा , अपना दल एस व RLD की तरफ से एक-एक प्रत्याशी चुने गए हैं। सभी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। NDA गठबंधन की तरफ से 10 और सपा की ओर से 3 प्रत्याशियों ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था।

NDA प्रत्याशी-

  • विजय बहादुर पाठक
  • महेंद्र सिंह
  • अशोक कटारिया
  • मोहित बेनीवाल
  • धर्मेंद्र सिंह
  • संतोष सिंह
  • योगेश चौधरी
  • आशीष पटेल
  • बिच्छेलाल राजभर

सपा प्रत्याशी-

  • गुड्डू जमाली
  • बलराम यादव
  • किरण पाल कश्यप
Latest news
Related news