Friday, October 25, 2024

Holi Special Buses: होली पर परिवहन विभाग चलाएगा स्पेशल बसें, एक अप्रैल तक होगा संचालन

लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग होली पर यात्रियों के लिए स्पेशल बस चलाएगा। जिनका संचालन एक अप्रैल तक होगा। इस संबंध में सभी अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन एक अप्रैल तक किया जाएगा। परिवहन विभाग मुख्यालय के प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार ने इस बाबत सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक आदि को निर्देश भेजे हैं।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जारी निर्देशों के मुताबिक इस अवधि में निगम के संचालन की आय में वृद्धि के लिए पूर्व की तरह प्रोत्साहन योजना भी लागू की गयी है। प्रोत्साहन अवधि के शुरुआती दिनों में दिल्ली से पूर्वी दिशा के यात्रियों को ले जाने के लिए अधिकाधिक बसें चलाई जाएंगी, जो होली के दिन शाम तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाती रहेंगी। ऐसी ही व्यवस्था लखनऊ और कानपुर में भी होगी। होली के बाद एक अप्रैल तक लोगों की वापसी किए जाने के तहत अधिक बसों का संचालन किया जाएगा।

कार्यालय में तैयारी हुई तेज

एआरएम कार्यालय ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। दूसरे जनपद व राज्य में रह रहे लोगों को परिवार के साथ पर्व की खुशियां मनाने के लिए नियमित 65 बसों के अलावा 26 अतिरिक्त बसों का संचालन 22 मार्च से एक अप्रैल तक अकबरपुर बस स्टेशन से किया जाएगा। एआरएम कार्यालय के अनुसार 22 मार्च से बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के लिए 3, कानपुर के लिए 6, लखनऊ के लिए 10, प्रयागराज के लिए 6, बस्ती के लिए एक बस शामिल है। मालूम हो कि नियमित रूप से दिल्ली के लिए तीन, कानपुर के लिए आठ, लखनऊ के लिए 20, प्रयागराज के लिए चार, बस्ती के लिए तीन बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा आजमगढ़ के लिए पांच बसों का संचालन हो रहा है। पर्व को देखते हुए उनका चक्कर बढ़ाया जाएगा।

Latest news
Related news